Monday, 22 October 2018

मेरा शहर मेरा गीत:------

ढा रहा है क़हर मेरा शहर,टूट कर बिखर गई इसकी शान।
बड़ी बड़ी मिलों के भोपुओ से दिन रात का होता था ज्ञान।
ढा रहा है क़हर मेरा शहर,यहीं से भारत की स्वतन्त्रता का गूंजा बिगुल से गीत।
बड़ा रहे थे यहाँ की शान,जिन्होंने न तोड़ी अपनी आन।
जिनका नाम याद करके, आँखें होती हैं नम सीना जाता है तन।
ढा रहा है क़हर मेरा शहर,टूटी हैं सड़के आदमी आदमी को कोस रहा लड़ झगड़ के,
रोज़ नई बातें नई खुरा पाते,सोने नहीं देती दर्द भरी राते,ढा रहा है क़हर मेरा शहर।

             लेखिका:---श्री मती सुमन जैन

Sunday, 4 February 2018

जैन धर्म के चौबीस तीर्थंकरों के जन्म स्थानों का विवरण:-------

अयोध्या नगरी:--- पाँच -  ( ५ ) जैन तीर्थंकरों का जन्म स्थान है:----
----------------(१)श्री रिश्भदेव ( श्री आदि नाथ ) जी भगवान   ( २ ) श्री अजितनाथ जी भगवान  (४ ) श्री अभिनन्दन जी भगवान
                     ( ५ ) श्री सुमितनाथ जी भगवान।    ( १४ ) श्री अनन्तनाथजी भगवान
 वाराणसी नगरी:----चार --(४) जैन तीर्थंकरों का जन्म स्थान है:----
                      ( ७ ) श्री सुपाशर्वनाथ जी भगवान  ( ८ ) श्री चन्द्रप्रभु जी भगवान ( वारांणसी नगरी से ११ कि.दूरी पर चन्द्रपुरी )
                       सारनाथ से २कि.की दूरी पर)।  ( ११ )  श्री श्रयान्सनाथ जी भगवान।  ( २३ ) श्री पार्श्वनाथ जी भगवान
हस्तिनापुर नगरी:--तीन-- (३) जैन तीर्थंकरों का जन्म स्थान हैं:---
                      (१६) श्री शान्तिनाथ जी भगवान।  (१७) श्री कुन्थुनाथ जी भगवान (१८) श्री अरिनाथ जी भगवान
कम्पिल (फरखाबाद):---- जैन तीर्थंकर का जन्म स्थान है:---
                      (१३) श्री विमलनाथ जी भगवान
कौशाम्बी नगर ---- ( जनपद के करारी परगना,मुख्यालय मंझनपुर यु.पी. में स्थित है- इलाहाबाद जनपद के दक्षिण-पश्चिम से ६३कि.)
                     ( ६ )वें तीर्थंकर श्री पद्मप्रभु जी का जन्म स्थान है । 
 श्रावस्ती नगर --- ( जनपद-बहराइच- उत्तर प्रदेश )
                    ( ३ ) वें तीर्थंकर श्री सम्भवनाथ जी का जन्म स्थान है ।
शौरीपुर नगर ( बाह-तहसील ज़िला - आगरा )
                   ( २२ ) वें तीर्थंकर श्री नेमिनाथ जी का जन्म स्थान है ।
राजगृह नगर ---( बिहार प्रान्त )
                 ( २० ) वें तीर्थंकर श्री मुनिसुब्रतनाथ जी का जन्म स्थान है ।
कुन्डलपुर नगर ---- ( ज़िला वैशाली- बिहार प्रान्त ) 
                  ( २४ )  वें तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी जी का जन्म स्थान है ।

काकन्दी नगर---
                 (९) वें तीर्थंकर भगवान सुविधिनाथ जी या ( पुष्पदन्त जी)

भदि्दलपुर नगर ----
                (१०)वें तीर्थंकर भगवान शीतलनाथ जी ।

चम्पा नगरी----
               (१२)वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य जी ।

रत्नपुर नगरी-----
              (१५)वें तीर्थंकर भगवान धर्मनाथ जी ।

मिथिला नगरी-----
             (१९) वें तीर्थंकर भगवान मल्लिनाथ जी ।
             (२१)वें तीर्थंकर भगवान नमिनाथ जी ।